कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र गांव मोंगर में बने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पढ़ने वाली छात्राओं से खाना बनवाया जा रहा है ।
जिससे बच्चों की पढ़ाई ही न प्रभावित हो रही है बल्कि शिक्षक और शिक्षिकाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि अभिवावक अपने बच्चों को विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजते हैं जहां उनसे खाना बनवाया जा रहा है । अभिवावकों का कहना है कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों और शिक्षिकाओं पर कार्यवाही की जाए जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहें । विद्यालय में रसोईया तैनात है जिसके बाबजूद भी बच्चों से सिलेंडर चूल्हे पर रोटी सिंकवाई जा रही है । वीडियो में रसोईया पास मे बैठी है और बच्चे कल पेपर होने की बात कह रहे हैं कि कल बंद गोभी बनेगी कहते नजर आ रहे हैं ।इस विद्यालय में पहले भी बच्चों से झाड़ू और सफाई कराने का वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय में पहुंचकर जांच की गई लेकिन किसी के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जांच केवल कागजों में ही सिमट कर रह गई ।