कुंवर गांव ।पीआरवी 6625 को एक सूचना मिली कि ग्राम मढ़िया भांसी में एक अनजान व्यक्ति घूम रहा है। सूचना पर पीआरवी 6625 मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा था जिसके बाद पीआरवी द्वारा सूचना थाने पर दी गई जिस पर चीता मोबाइल पर टीम भेजी गई। अज्ञात व्यक्ति को थाने लाकर थाना कार्यालय में बैठाया गया व्यक्ति से शालीनता से पूछताछ में उसने अपना नाम आरिफ पुत्र शाकिर अली मोहल्ला तकिया कस्ती व थाना कैमरी जनपद रामपुर का रहने वाला बताया जिसके बाद मोहल्ला तकिया के सभासद के द्वारा युवक के परिजनों को जानकारी दी गई जिसके बाद आरिफ के परिवार वाले रात में ही थाने पहुंचे जहां परिजनों ने बताया कि आरिफ मंदबुद्धि है जिसका काफी समय से इलाज चल रहा है। आरिफ का इलाज कराने के लिए उसके पिता शाकिर अली करीब 10 दिन पूर्व बदायूं बड़ी ज्यारत पर आये थे उसी दिन आरिफ बिना बताये चला आया। लोगो ने काफी तलाश किया परन्तु कोई पता नही चला सका। पुलिस ने आरिफ का सुपुर्दगी नामा तैयार कर उसके परिजनों शाकिर व मो0 आरिफ व भाई आसिफ उपरोक्त के सुपुर्द कर थाने से सकुशल रवाना कर दिया।