बदायूं। बदायूं से पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं छात्र संघ अध्यक्ष ने बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम धिमारपुरा में आयोजित श्रीकृष्ण लीला का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भव्य स्वागत कर सम्मान प्रकट किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथि को फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा। श्रीकृष्ण लीला के मंचन से पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। देर रात तक ग्रामीण श्रद्धा और भक्ति में सराबोर नजर आए।
