सहसवान। ब्रजेश यादव ने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष (सहसवान) धर्मेन्द्र पाल का जन्मदिन अपने आवास पर केक काटकर मनाया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने धर्मेन्द्र पाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में केक काटा गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की गईं।
विधायक ब्रजेश यादव ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण से ही पार्टी मजबूत होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस मौके पर आर्येन्द्र यादव, राजीव रजत यादव, मनोज यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद
