Oplus_131072

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण निःशुल्क देने हेतु तहसीलवार चिन्हांकन शिविर आयोजित
बदायूँ : 07 जनवरी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकरी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ व पैर किन्हीं कारणवश नहीं हैं, उन्हें कृत्रिम हाथ एवं पैर तथा अन्य दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन इत्यादि उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस हेतु जनपद की तहसीलों से सम्बन्धित विकासखण्डों में निवासरत पात्र दिव्यांगजन का चिन्हांकन विकासखण्ड मुख्यालय सालारपुर में 08 जनवरी, अम्बियापुर 09 जनवरी, बिसौली 12 जनवरी, दातागंज 13 जनवरी तथा सहसवान 15 जनवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक चिन्हांकन शिविर लगाया जायेगा।

शिविरों में दिव्यांगजनों को पंजीकरण हेतु निम्न प्रमाण पत्रों की छायाप्रति / फोटोकॉपी यथा-(दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो) लाना अनिवार्य होगा।