बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नदायल में बंद पड़े मकान में दबंगों ने ताला तोड़कर कब्जा कर लिया उसमें रखा समान भी निकाल लिया। मकान मालिक शिकन देवी पत्नी बनवारी लाल ने मंगलवार को सतपाल,राजेंद्र पुत्र रामफल व अन्य लोगों के खिलाफ एसएसपी के लिए प्रार्थना पत्र देकर दबंगों से कब्जा मुक्त करने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कब्जा मुक्त करने का आश्वासन दिया है।
सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नदायल निवासी शिकन देवी अपने पति समेत मजदूरी करने बाहर चली गई थी आरोप है कि इसी बीच सतपाल,राजेंद्र, पुत्र रामफल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़िता के मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया था मकान के अंदर रखा सामान भी ले लिया। पीड़िता को पता चला हमारे मकान पर कब्जा कर लिया है।


पीड़िता के पति घर आए तो मकान का ताला टूटा था। दबंगों का ताला पड़ा हुआ था पीड़िता ने कहा हमारे मकान का ताला क्यों तोड़ा और सामान क्यों निकाला इस बात का जब विरोध किया तो दबंग लोग मारपीट करने को उतारू हो गए जिसकी शिकायत थाने लेकर गए तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता शिकन देवी का कहना है कि 28 नवंबर को अपने पति व रिश्तेदार गुड्डू को साथ लेकर गांव नदायल पहुंची।
सतपाल राजेंद्र से कहा कि अपना सामान यहां से हटाओ हमारा मकान खाली करो इसी बात को लेकर सतपाल और राजेंद्र ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी और कहा मकान खाली नहीं करेंगे और जान से मारने की धमकी दी है। जब शोर हुआ तो पड़ोस के लोगों ने आकर बचाया पीड़िता जब थाने गई तो पुलिस ने उसकी कोई कार्रवाई नहीं जिससे आहत होकर एसएसपी को एक शिकायती पत्र देकर मकान कब्जा मुक्त कराकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।एसएसपी ने कब्जा मुक्त कराकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।