रिपोर्टर -विवेक गुप्ता उझानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व में अवैध शराब बनाने व बेचने वालों की अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान दिनाँक 27.06.2021 को उ0नि0 रजनीश कुमार मय हमराही पुलिस बल के साथ ग्राम खजुरारा से थोड़ा आगे प्राइमरी स्कूल के सामने से गंगा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे हरी पुत्र तुर्सी के यूकेसिप्टस के बाग में अवैध कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्त नेकसू पुत्र सालिग नि0 ग्राम खुजरारा पुख्ता थाना उझानी, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची व शराब बनाने के उपकरण (एक स्टील ड्रम एक पतीली एल्युमिनियम की प्लास्टिक पाइप कोप प्लास्टिक डिब्बा) आदि बरामद किये गये। जिसके सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु.अ.सं. 295/21 धारा 60(2) EX ACT बनाम नेकसू पंजीकृत किया गया ।

दिनाँक 26.06.2021 को उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराही पुलिस बल के साथ ग्राम रायपुर से प्रेमिला नगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खेतो मे भूसे के कूप के पास झाडियो की आड में से अवैध कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्त गिरिराज पुत्र स्व0 डालचन्द निवासी ग्राम अमीरगंज थाना उझानी, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची व शराब बनाने के उपकरण (एक गैस सलैण्डर पाँच लीटर वाला एक गैस चूल्हा एक बर्नल का एक स्टील ड्रम एक पतीली एल्युमिनियम की प्लास्टिक पाइप कोप प्लास्टिक मग) आदि बरामद किये गये। जिसके सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु.अ.सं. 293/21 धारा 60(2) EX ACT बनाम गिरिराज पंजीकृत किया गया।

दिनाँक 26.06.2021 को उ0नि0 महावीर सिंह मय हमराही पुलिस बल के साथ ग्राम प्रमिला नगर ग्राम से बाहर कीकर की झाडियो की आड में से अवैध कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्त भूरे पुत्र सेवल कश्यप निवासी ग्राम अमीरगंज थाना उझानी जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण(एक स्टील ड्रम व एक एल्युमिनियम की पतीली, एक चुल्हा लोहा ,एक गैस सिलेन्डर छोटा) आदि बरामद किये गये। जिसके सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु.अ.सं. 294/21 धारा 60(2) EX ACT बनाम भूरे पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का नाम पता –

1.नेकसू पुत्र सालिग नि0 ग्राम खुजरारा पुख्ता थाना उझानी, जनपद बदायूँ

  1. गिरिराज पुत्र स्व0 डालचन्द निवासी ग्राम अमीरगंज थाना उझानी, जनपद बदायूँ
  2. भूरे पुत्र सेवल कश्यप निवासी ग्राम अमीरगंज थाना उझानी जनपद बदायूँ

बरामदगीः-

कुल 25 लीटर कच्ची व सभी अभियुक्तगण से अलग अलग शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।