एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है लालू प्रसाद यादव कोराष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच रिम्स(रांची) ने लालू यादव की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट जारी की है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उनका कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। वहीं HRCT रिपोर्ट में निमोनिया पाया गया है। वहीं विशेष इलाज के लिए वे दिल्ली रवाना हो गए हैं।वहीं, इससे पहले तेजस्वी यादव ने बताया कि डॉक्टरों ने उनके पिता के फेफड़ों में पानी भरने की जानकारी दी है। साथ ही, उनके चेहरे पर सूजन भी आ गई है। बता दें लालू चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं।

By Monika

You missed