बदायूं । शोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है । युवक बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है जो हांथ में तमंचा लेकर टशन दिखा रहा है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस युवक को तलाश कर रही है ।बताया जाता है कि युवक का कुछ दिन पहले पड़ोसियों से झगड़ा होने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा था युवक एक माह पहले ही जेल से छूटकर आया है ।अब तमंचे के साथ टशन दिखाते हुए उसका फोटो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
इस संबंध में बिनावर थाना प्रभारी प्रवेज कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला मेरी जानकारी में नहीं है पता करते हैं।

You missed