किसान नेता राकेश टिकैत के मुताबिक़ प्रशासन ने वादा खिलाफी की है।जो रूट हमे दिया उसपर बेरिकेड्स लगाए गए।ये घटना पूर्ण रूप से सरकार और पुलिस प्रशासन की साजिश है।आंदोलन को हिंसक बनाने की साजिश की गई।पुलिस ने 12 बजे तक रुट नही खोले,रुट नही खोलने पर किसानों ने मजबूरी में रास्ता बदला,पूरी साजिश जल्द सबके सामने आएगी।पुलिस आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज करेगी।सूत्रों के मुताबिक इस हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस गंभीर धाराओं में मामले दर्ज करने जा रही है।

By Monika

You missed