सहसवान।बताते चलें सगुना पत्नी बिहारी निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद की रहने वाली हैं।उसका एक बेटा विपिन जो विकलांग है सुगना ने बताया उसी के मोहल्ले के वार्ड मेंबर दीपक ने उसके बेटे विपिन के नाम आवास दिलाने के लिए उससे 3000 कागज तैयार कराने के नाम से व 12000 आवास पास कराने की नाम से करीब 3 वर्ष पहले लिए थे।

लेकिन आज तक उसके विपिन को आवास नहीं मिला इतना समय बीत जाने के बाद भी वह उन्हें आज और कल कहकर टहलाता रहा।जब कल दिनांक 27/03 /2023 को प्रार्थिनी ने मेंबर से कहा कि जब मेरा आवास नहीं मिल रहा है।तो मेरे पैसे वापस कर दो इतनी बात सुनकर मेंबर भड़क गया और उसे बुरा भला कहकर घर से भगा दिया।जिसकी शिकायत आज महिला ने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।देखना है कि अब इस पर क्या कार्यवाही होती है।यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

You missed