सहसबान- भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रांत यादव आज दुर्विजय सिंह शाक्य जी के आवास पहुंचे और उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई दी।
इस मौके पर विक्रांत यादव ने कहा, “दुर्विजय सिंह शाक्य जी ने संगठन के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम किया है। उनके अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव का लाभ पूरे प्रदेश संगठन को मिलेगा।”
दुर्विजय सिंह शाक्य ने बधाई के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इस दौरान कई स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।