दहगवां। बताते चलें घटना ग्राम सोनबूढ़ी थाना जरीफनगर की है जहां दबंगों ने शराब पीकर एक महिला के घर पर चड़कर महिला की पिटाई कर दी और उसे घायल कर दिया महिला घायल अवस्था में थाने पहुंची और उसने थाने में तहरीर दी महिला ने बताया की मैं सीता रानी पत्नी दौलत राम निवासी ग्राम सोमबूडी थाना जरीफनगर गांव में ही दावत खाने गई थी जहां पर कुवरपाल पुत्र रामप्रसाद नंदकिशोर पत्र कुवरपाल निवासी ग्राम सोनबूढी। प्रार्थिनी के साथ गाली गलौज करने लगे वह मौके से खामोश अपने घर को वापस चली आई इसके बाद भी इन लोगों का दिल नहीं भरा तो प्रार्थिनी के घर आकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करना शुरू कर दी प्रार्थनी के शोर मचाने पर प्रार्थिनी को जान से मारने की धमकी देते हुए उक्त लोग भाग गए प्रार्थिनी के कान और मुंह में चोट आई प्रार्थिनी ने सीधे थाने आकर थाने में तहरीर दी है पुलिस ने महिला को मेडिकल कराने अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टर – सैयद तुफैल अहमद

You missed