बदायूं। मधुबन कॉलोनी स्थित शिवमंदिर में गुप्त नवरात्रि एवं दशहरा के दिन प्रभु श्री राम की कृपा से श्री राम दरबार की स्थापना की गई l
प्रातः काल में स्थापना का कार्यक्रम ,और हवन संपन्न हुआ। भगवान श्री राम दरबार की स्थापना के उपरांत राम स्तुति और भजनों का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो काफी समय तक चलता रहा साथ ही भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। अनेकों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद प्राप्त कर भगवत कृपा प्राप्त की। जिसमे नगरपालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, अंबरीश गोयल, विपिन जोहरी, गोपाल शर्मा, रोहिताश सक्सेना, महेश सक्सेना, विनोद सक्सेना, विकास सक्सेना, नगर एवं कॉलोनी के अनेकों संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे ।

You missed