सहसवान। बताते चलें आज तहसील सहसवान में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आना था।

लेकिन किसी व्यस्तता के कारण दोनों ही अधिकारी सहसवान नहीं आ सके उनके ना आने के वजह से उप जिलाधिकारी सहसवान महिपाल सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह व तहसीलदार सहसवान ने लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ लोगों की शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया।

जिनका निस्तारण नहीं हो सका उनको उनसे संबंधित अधिकारियों को दे दिया और निर्देश दिए के इनकी शिकायतों का निस्तारण तुरंत ही कराया जाए।आज संपूर्ण समाधान दिवस होने के कारण सभी विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

रिपोर्टर – सैयद तुफैल अहमद

You missed