बदायूँ ।थाना कादरचौक के गांव बरौतिया में एक बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में जनहित सत्याग्रह मोर्चा ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। जनहित सत्याग्रह मोर्चा की महिला विंग की अध्यक्ष शर्मिला रानी ने आवाज उठाई उन्होंने कहा कि आज समाज में नैतिक पतन चरम पर है। समाज में पुरुष प्रधान की दुर्भावनाएं समाज पर हावी हो रही है। महिलाओं को उपभोग की वस्तु समझा जा रहा है। इसलिए महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा आज समाज में छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकारों द्वारा महिला सशक्तिकरण के दावों के विपरीत महिलाओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ रही है। इसके खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने की जरूरत है। महामंत्री चरन सिंह ने कहा कि यह घटना 14 जून की है इतने दिनों के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत है। जबकि बच्ची भयानक पीड़ा से गुजर रही है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा हैं। अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है , तो तमाम सामाजिक संगठन मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी करने के लिए मजबूर होंगे।संरक्षक रामचंद्र सिंह ने कहा कि इस अमानवीय घटना से हम सभी आहत हैं। हम सभी मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। बच्ची के इलाज की बेहतर निशुल्क व्यवस्था की जाए।
कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह, शर्मिला रानी, रामप्रकाश पूर्व प्रवक्ता, चरन सिंह, देवेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, रामलाल मौर्य, आदि लोग शामिल रहे।

You missed