जेडीयू द्वारा नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदायूँ निवासी जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है इस मौके पर जेडीयू के कार्यकर्ताओं व अन्य सम्मानित लोगों ने उनके बदायूँ में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया । अनूप सिंह पटेल शुरू से ही जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं व उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी के संगठन को पूरे प्रदेश में खड़ा किया । इस मौके मिठाई वितरित की गई। जेडीयू के जिलाध्यक्षआराम सिंह यादव एडवोकेट ने कहा श्री पटेल के राष्ट्रीय सचिव बनने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर प्रेमपाल ,मानवेंद्र ,नवीन राठौर, राजपाल, चितरंजन सिंह,सुरेश, अतुल कुमार, अवनेश राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।

You missed