
बदायूँ।आज सांसद बदायूँ डॉ संघमित्रा मौर्य ने अपने लोकसभा क्षेत्र की नगर पंचायत कछला में मौर्य नर्सिंग होम का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
इस मौके पर सांसद ने प्रतिष्ठान के स्वामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा के कछला में मौर्य नर्सिंग होम खुलने से आसपास के क्षेत्रवासियों को इमरजेंसी में दूर नहीं जाना पड़ेगा उनका उपचार पास में ही हो जाया करेगा।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश लोनिया, ब्लाक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, अशोक कुमार मौर्य, काली चरन मौर्य, डॉ कृपाल सिंह शाक्य, नागेन्द्र मौर्य, ग्रीस चन्द्र मौर्य, ब्रह्मा शंकर मौर्य, सुनील आदि लोग उपस्थित रहे।



