जिलानी बाबा के उर्स मे कलियर शरीफ पहुंचकर चढाई चादर फ़िदाए औलिया आशिके मखदूम साबिर पाक हुज़ूर बाबा गुलाम जिलानी रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स के मौक़े पर अपने साथियों के साथ भाजपा

अल्पसंख्यक मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं संभल नगर के समाजसेवी सय्यद शान अली ने कलियर शरीफ पहुंचकर सरकार अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की दरगाह पर हाज़िरी दी इसके बाद कलियर शरीफ हज

कमेटी के पीछे स्थित बाबा जिलानी साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर मनाये जा रहे उर्स मे शिरकत की। अंजुमन गुलामाने चिश्तीया साबरिया वेलफेयर सोसायटी के चेयरमेन व दरगाह शाह विलायत हज़रत ख़्वाजा

शमसुद्दीन तुर्क पानीपती शाह विलायत साहब के सज्जादनाशीन ख़्वाजा हाफ़िज़ सय्यद मेराज हुसैन साबरी से मुलाक़ात की।अपने मुल्क हिंदुस्तान व पूरे विश्व व संभल शहर मे अमन शांति एवं भाईचारे के लिए

सरकार साबिर पाक व जिलानी बाबा जी की दरगाह पर दुआ मांगते हुआ चादर पोशी की। इस मौक़े पर सद्दाम हुसैन अंसारी, सय्यद ज़ुबैर अली, गुफरान अली अंसारी, मोनिस अली गाज़ी आदि शामिल रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

You missed