कादरचौक – थाना क्षेत्र में आगरा से टनकपुर जा रही उत्तराखंड की टनकपुर डिपो बस को असरासी विद्युत केंद्र के पास बरेली डिपो की बस ने पीछे से टक्कर मार दी उत्तराखंड की टनकपुर डिपो बस आनियंत्रण होकर

पेड़ से जाकर टकरा गई गनीमत रही की टनकपुर डिपो की बस में कोई बड़ा हादसा हुआ। बरेली डिपो की बस में आगे बेठी तीन-चार सवारियां घायल हो गई।

आपको बता दें की सोमवार को उत्तराखंड राज्य की टनकपुर डिपो की बस आगरा से सवारी लेकर टनकपुर जा रही थी बस के पीछे बरेली डिपो की बस भी आगरा

से सवारियां को बैठाकर बरेली जा रही थी बरेली डिपोकी बस ने थाना कादरचौक के असरासी के पास पीछे से टनकपुर डिपो की बस में टक्कर मार दी। टक्कर

इतनी कर दी थी कि टनकपुर डिपो की बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े पेड़ पर जा टकराई टक्कर लगते ही बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई तभी

इसकी सूचना थाना कादरचौक पुलिस मिली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कादरचौक पुलिस ने बरेली डिपो बस के चार लोगों को एंबुलेंस की सहायता

से अस्पताल भिजवा दिया पुलिस ने रोड को सुचारू रूप चालू करने के लिए रोड पर से बस को उठाकर ढाबा के पास खड़ा करवा दिया वहीं बाकी की सवारी को अन्य गाड़ियों में बैठ कर भेज दिया।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

You missed