इस्लामनगर। रात में घर में घुसकर विवाहिता के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर विवाहिता को गाली गलौज कर मारपीट की। विवाहिता कि तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने ग्राम अल्लैहपुर समसपुर निवासी दन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि 25 सितंबर की रात समय लगभग 8 बजे दन्नू घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विवाहिता ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी ने विवाहिता को धमकी दी और कहा कि तूने अगर किसी से कुछ कहा तो मै तुझे जान से मार दूंगा। विवाहिता ने दन्नू से काफी परेशान होकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर रंजीत कुमार

slot thailand