दहगवां (बदायूं): क्षेत्र के ग्राम सोनबूढ़ी और ढेल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर गांव में सुबह-सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया। प्रभातफेरी के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग—शिक्षा, समानता और अधिकारों की लड़ाई—पर चलने का संकल्प लिया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से कुंवर हरीबाबू, वीरपाल, आकाश, लालाराम, रामबाबू, धर्मेन्द्र पाल, ओमपाल, श्योराज, विपिन, पप्पू, पिरबेन्द्र, देवेन्द्र और प्रमोद कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि बाबा साहेब के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनकी जयंती हर वर्ष इसी तरह उत्साह के साथ मनाई जाती रहेगी।