इस अवसर पर विधायक ने ग्राम मीरापुर,कसेर,चिजरी, रामडांडी,दुगरैया,हसनपुर,निनवा, बिलहत, बजीरगंज के गोपालपुर, नगर पंचायत दहगवां तथा शहर स्थित नेकपुर, गद्दी चौक अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने बाबा साहब के जीवन एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और देश को एक सशक्त संविधान प्रदान किया।
महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान ब्रह्मआनंद सागर, भीमसेन सागर, राघव सिंह चौहान, अर्जुन प्रधान सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।