बदायूँ: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की इकाई ने मालवीय आवास गृह पर 27 अगस्त दिन बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू की अगुवाई में मंडल के अवाहन पर शाहजहांपुर की तहसील पुवायां के मंडी परिसर में चल रहे एक महीने से किसानों के धरना प्रदर्शन के समर्थन में ‌मुख्य मंत्री के नाम जिलाधिकारी को संबोधित 3 सुत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह को सौंपा


ज्ञापन में किसानों की तमाम समस्याएं रखी गई। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा की जनपद शाहजहांपुर थाना बण्डा के गांव रसूलपुर गढ़िया निवासी किसानों पर दरोगा ने मोटा पैसे लेकर षड्यंत्र कर के साथ मिलकर और थाना अध्यक्ष को गुमराह कर फर्जी मुकदमा संख्या 213/2025 दर्ज करवा दिया था और जब इस

जानकारी किरण देवी के पुत्र सरबजीत वा शनी को हुई उसकी शिकायत किरण देवी के पुत्र गणों ने सीओ पुवायां को थाना दिवस में दी और जांच बाद पता चला की मुकदमा झूठा है और जिसका अभी तक कोई निस्तारण नहीं किया गया। किसान यूनियन ने मांग उठाई है की दरोगा पर कडी कानूनी कार्रवाई हो। वही ग्राम दिउहना थाना बंण्डा निवासी बाल किशन जो नेत्रहीन है

एवं वृद्ध है जिनकी उम्र लगभग 75 साल है। जिसका एक लड़का गजराम था जिसकी पत्नी पिंकी ने मायके वालों के कहने पर गजराम की पत्नी ने पिता बाल किशन के मना करने पर, बाल किशन के नाम पर 2 एकड़ भूमि एवं मकान हथियाना के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन बाल किशन अपनी जान बचाने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है इस मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई दोषियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी जिसके के लिए पुरे मंडल में की तर्ज पर ज्ञापन के माध्यम से अपनी सभी मांगें को रखा अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

बताते चले की ग्राम लालपुर जेवां निवासी छत्रपाल के खिलाफ थाना पुवाया पुलिस ने महेंद्र पाल सिंह की। झूठी एप्लीकेशन पर मुकदमा दर्ज कर लिया उसके बाद जानकारी होने पर जब इंस्पेक्टर एवं उच्च अधिकारियों से बात की गई तो जांच हुई जांच में इस तरह की कोई घटना नहीं पाई गई उसके बाद इंस्पेक्टर पुवाया ने कहा मैं मुकदमा खत्म कर दूंगा लेकिन अभी तक मुकदमा खत्म नहीं हुआ तत्काल मुकदमे को खत्म कराया जाए दोषी पुलिस व क्षेत्राधिकार शाहजहांपुर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। समाधान न होने पर प्रदेश

व्यापी आंदोलन होगा भाकियू चढूनी
इस अवसर पर यीशु दास, शरिफ, नूरुद्दीन , भूदेव यादव, छेदालाल, सागर कुमार, डॉ महेंद्र पाल, गुड्डू शाह, अनमोल सिंह, सत्येंद्र यादव, मुंशीलाल, धर्मेंद्र सिंह आर्य, जसबीर सिंह, शरीफ, राम रईस यादव, कल्लू,
आदि लोग मौजूद रहे।