पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपाइयों ने समर्पण दिवस के रूप में जिले भर में मनाया- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपाइयों ने जनपद के 2575 बूथ में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया, कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए तन-मन के समर्पण के संकल्प के साथ समर्पण राशि भी समर्पित की।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा ने उझानी नगर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय मां भारती के सच्चे सपूत थे, वे एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे, उनके विचार और चितन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना, दीनदयाल के विचार देश एवं समाज के लिए प्रसांगिक है एकात्म मानववाद पुस्तक सभी कार्यकर्ताओं को पढ़ना चाहिए आत्मसात कर जीवन में उतार कर लोगों को बताना चाहिए,उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के कार्य पद्धति से प्रेरणा लेकर संकल्पित समर्पित होकर कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ समाज एवं देश को आगे लेकर चले यही सच्ची श्रद्धांजलि महामानव दीनदयाल उपाध्याय के प्रति होगी, उनके विचारों का समावेश समर्पण भाव से गरीब दलितों असहायों की सेवा एवं उत्थान की परिकल्पना ही पंडित जी का सपना रहा है। विचार आत्मसात करने की जरूरत है पथ प्रदर्शक संघर्षशील महान विचारक पंडित जी के सपनों का भारत बनने की ओर अग्रसर है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को आज मोदी सरकार व योगी सरकार पूरा कर रही है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन बदायूँ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पं. दीनदयाल महामानव थे, जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता थी और विचारों की गहराई भी थी, स्व. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना कण-कण और क्षण-क्षण राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। आजीवन सहयोग निधि का विचार भारतीय जनता पार्टी को दिया, जिसको इस वर्ष समर्पण निधि कहा गया है ,समर्पण निधि के आधार पर पार्टी इतिहास बनाने का काम करेगी ,पार्टी के कार्यकर्ता जब कोई संकल्प लेते हैं तो उसे बिना किसी विकल्प के पूरा करते हैं। संगठन के सुचारू संचालन के लिए जो आवश्यक है उस दिशा में समर्पण निधि एक बड़ी अवधारणा है ,हमारा दल कार्यकर्ताओं के बल पर आत्म निर्भर बने, यही संकल्प पार्टी ने लिया है। जनपद के 2575 बूथों पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में भव्यता के साथ मनाई गई।

सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने सहसवान नगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक, सर्वे भवंतु सुखिन अंत्योदय पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को लाभ, महान आर्थिक नीति के मूल में एकात्म मानववाद, पंडितजी एक सामाजिक और राजनीतिक विचारक थे, जो अपनी मातृभूमि से किसी भी चीज से अधिक प्यार करते थे, विचारों का समावेश समर्पण भाव से गरीब दलितों असहायों की सेवा एवं उत्थान की परिकल्पना ही पंडित जी का सपना रहा है।

इस अवसर तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने पुण्यतिथि पर आयोजित कार्येक्रम में जगह जगह भाग लिया, जिसमें प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने बिल्सी ग्रामीण में, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कादरचौक में, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने इस्लामनगर में, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने उझानी में, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने इस्लामनगर में, एमपी सिंह राजपूत ने सिविल लाइन में, अरुण प्रकाश ने सिविल लाइन में, शारदाकांत शर्मा ने अलापुर में, सोवरन सिंह राजपूत ने सलारपुर में, भगवान सिंह मौर्य ने हरदोईपटटी में, दुर्गेश वार्ष्णेय ने बिसौली में, सुखदेव राठौर ने नगला शर्की में भाग लिया।
इसके अलावा तमाम वरिष्ठ नेता मनोज मसीह अतेन्द्र विक्रम सिंह आकाश वर्मा सैनरा वैश्य प्रदीप चधौरी अनुज माहेश्वरी अनुराग दीक्षित जितेंद्र साहू
शैलेन्द्र शर्मा सुरजीव गुप्ता रानीसिंह पुंढीर अमिता उपाध्याय ने जगह जगह आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

Prečo sa listy paradajníka krčia v chlade Prečo skúsení záhradníci dávajú obyčajný chlieb Skrytnosť resevovania sadik bledých paradíznikov na slnku Ktorý stôl a stolička Sadike a bledega: Ako sa udržuje teplotné Skvelé tipy Čo sa deje s našimi Ako obnoviť mladosť kríkom a získať vedro jahôd z jedného Kako ostati zdrav do starosti: odgovori Skrivnost hitrega prebujanja postelj v Tretovanie záhrady Pivská metóda boja proti škodcom vo vašej záhrade Odrezávanie jabloní na jar pre bohatú úrodu veľkých Ako ubija vrtne nageljne: napake pri zalivanju, gnojenju in izbiri Alternatíva parketu: Aké podlahy budú najobľúbenejšie Prečo vám Skrytosť obrovských súkvetí Po tem Napake pri pripravi jedi z medom: kako se Gorcicni prah: Skrivnost praznih vej: zakaj sencne maline spomladi ne obrodijo Ako dosiahnuť plné Skrivnost popolnega pranja: naravni dodatek za Ako správne pestovať cesnak Opozorilni znak: Enostavni test Skrivnost resevanja občutljive lobelije za bujno cvetje Prebrisan trik Ako chrániť úrodu hrozna pred Nikdy viac nepremrhané Záhrada v ťažkej pôde: Past za koreniny paradajníka Psychológia úspechu: Sliva a jarné hnojenie: Prečo odkladanie vaječníkov Skrivná metóda na nekonečnú úrodu Cesa, ne smemo početi s Skrivnost popolnega korenja Preprost trik, Brusni papir z vodo: Odstranite stare sledi Skrivená moc silných koreňov v bežnom Ako skúsení záhradníci v apríli nosia vrecia Mravlje in spomladansko zdravljenje: Kako jih trajno Magnetná nevihta sa čoskoro skončí, vedci 5 nebezpečných signálov, ktoré môžu zničiť váš vzťah Ako jarné prerezávanie kovačnika zdvojnásobí úrodu Ako pripraviť jahody v vedrách s jedným jarným Trije skriti dejavniki za rumenenje spodnjih Prečo rovnaký čin vyvoláva hnev alebo nežnosť v závislosti od