Oplus_131072

सहसवान (बदायूं)। नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा केंद्र सरकार के “स्वच्छ भारत – एक कदम स्वच्छता की ओर” आह्वान पर “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत बुधवार को सफाई श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह अभियान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ – सफाई श्रमदान कार्यक्रम” थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे। उनके साथ नगर के भाजपा कार्यकर्ता और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने हाथों में बैनर लेकर “स्वच्छता में सहयोग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” का नारा दिया।

इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हर नागरिक को सहयोग करना होगा।