बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड और लेडीज़ सर्किल 145 की पहल, सीईओ डॉ. तनु जैन ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा*

बरेली कैंट में ‘राह-गिरी डे’ का रंगारंग आयोजन: योग, जुम्बा, साइक्लिंग से गूंजा धोपेश्वर नाथ चौक, फ्री हेल्थ कैंप में उमड़ी भीड़*

*बरेली, स्वस्थ और जागरूक समाज बनाने के संकल्प के साथ बरेली कैंट में ‘राह-गिरी डे’ का आयोजन किया गया। कैंटोनमेंट बोर्ड, बरेली और बरेली लेडीज़ सर्किल 145 के संयुक्त तत्वावधान में श्री धोपेश्वर नाथ चौक, सदर बाजार में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सीईओ डॉ. तनु जैन ने किया प्रोत्साहित, फिटनेस एक्टिविटी में दिखा जोश..


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन रहीं। उन्होंने लोगों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में योग, जुम्बा, साइक्लिंग, वॉक और कई फिटनेस गेम्स आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ एक्टिविटी में भाग लिया। आयोजन का माहौल खेल, सेहत और सामाजिक सहभागिता से सराबोर रहा।

फ्री हेल्थ कैंप में हिमोग्लोबिन और नेत्र जांच, आयरन सप्लीमेंट्स भी बांटे गए..


सेहत को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर हिमोग्लोबिन जांच शिविर और नेत्र जांच शिविर भी लगाए गए। यहां लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंद महिलाओं और लोगों को आयरन सप्लीमेंट्स भी वितरित किए गए।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और सामुदायिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

गणमान्य नागरिकों और संस्थाओं का रहा सहयोग
इस मौके पर कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी, बरेली लेडीज़ सर्किल 145 की सदस्याएं और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मीडिया पार्टनर टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ ही दिव्यग्या केयर फाउंडेशन और गंगाशील हॉस्पिटल ने भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया।