सहसवान। बताते चलें आज कल पूरे देश में अग्निपथ योजना के विरोध में युवा सड़कों पर उतर कर बवाल मचा रहे हैं जिससे देश व प्रदेश में सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसी को देखते हुए
पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला सभी चौराहों व क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं।

किसी तरह कहीं भी कोई भीड़ इकट्ठी ना होने पाए क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिए हैं सभी चौराहों पर हाईवे पर नजर रखी जाए कहीं भी कोई भी उपद्रवी इकट्ठा ना हो सके अगर कोई भी उपद्रव फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अग्निपथ के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने फोर्स के साथ फुट पेट्रोलिंग के लिए निकले जो थाने से चलकर शाहबाजपुर चौराहा से हाईवे पर कछला चौराहा, जहांगीराबाद चौराहा, अकबराबाद चौराहा, से होते हुए मेन बाजार तक पेट्रोलिंग की क्षेत्राधिकारी के साथ पूरा अमला मौजूद रहा।

रिपोर्टर – सैयद तुफैल अहमद

You missed