बदायूं। बरेली -बदायूं हाइवे पर बेकाबू टैक्टर होने से चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टैक्टर चालक जनपद बरेली का बताया जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना पुलिस दी तो शनिवार दोपहर को परिवार के लोग यहां पहुंच गए।
बरेली के थाना शीशगढ़ इलाके के गांव सियाठेरी निवासी हरपाल का बेटा सोमपाल (27)उत्तराखंड के रुद्रपुर में लालपुर कंपनी से नया ट्रैक्टर लेकर शिकोहाबाद के सिरसागंज एजेंसी पहुंचाने जा रहा था। बदायूं के निकट बाईपास पर सोमपाल ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वह खंती में जा गिरा हादसे में सोमपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीधाकराकर इसके बाद सोमपाल को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो उसे डाक्टरों मृत घोषित कर दिया जेब से निकला ड्राइवरी लाइसेंस शिनाख्त हुई तो पुलिस ने परिवार वालों को इस मामले की जानकारी दी फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия