बदायूं। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जनपद में मानवता की सेवा की मिसाल पेश की गई। रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य डॉ सत्यपाल ने अपने निवास पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया, जहां उन्होंने 20 क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को गोद लेकर उन्हें ‘पोषण पोटली’ वितरित की।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने डॉ. सत्यपाल के प्रयासों की सराहना उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग रेडक्रॉस सोसाइटी के इस सहयोग का ऋणी है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी जन-स्वास्थ्य के कार्यक्रमों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती है। डॉ. विनेश कुमार ने अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वे क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए आगे आएं ताकि समाज को टीबी मुक्त बनाया जा सके।इस दौरान सुदेश सक्सेना (डीपीटीसी), संदीप राजपूत, सूरजपाल एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।इस दौरान सुदेश सक्सेना (डीपीटीसी), संदीप राजपूत, सूरजपाल एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।