बदायूं। जिले के सिरसौली गांव से सामने आई है। कैंसर के अंतिम चरण से जूझ रहे होरीलाल श्रीवास्तव की बेटी विमलेश की शादी के लिए पूरा गांव और समाज आगे आया है।
विदाई के लिए समाज बना पिता:
सामुदायिक सहयोग: किसान नेता राजेश सक्सेना ने इस शादी की जिम्मेदारी ली है और इसे ‘हम सब की बेटी’ की शादी बताते हुए यादगार बनाने का भरोसा दिया है।
मानवता की मिसाल: पूर्व फौजी रमेश पाल सिंह ने टेंट की व्यवस्था, और गांव के ही पूरनलाल कुशवाहा व युवा सौरभ दुबे ने दहेज व अन्य सामग्री जुटाने की जिम्मेदारी संभाली है।
कठिन समय परीक्षा की घड़ी
होरीलाल के बड़े भाई राम भरोसे लाल की 15 दिन पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका था, लेकिन ग्रामीणों की टीम ने आकर उम्मीद जगाई है।

प्रशासन और नेताओं की संवेदनहीनता:
प्रशासनिक अनुपस्थिति: बताया जा रहा है कि आमंत्रण के बावजूद प्रशासन का कोई भी अमला या आला अधिकारी इस ऐतिहासिक शादी में नहीं पहुँचा, जो संवेदनहीनता की हद है।
: समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय उद्योगपतियों का भी इस पुण्य कार्य में कोई अता-पता नहीं चला।
होरीलाल की अंतिम इच्छा थी कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कई पदाधिकारी ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा जिसमें प्रमुख रूप से राजेश कुमार सक्सेना मंडल प्रवक्ता व सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष पप्पू सैफी आरिफ गाजी बृजपाल प्रजापति सुरेश दीवान समेत दर्जनों लोग पहुंचे।