बदायूं :- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय बदायूं पर हुआ। संगोष्ठी को प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा पूरा भारत आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। आज ही के दिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को मिट्टी में मिलाकर कारगिल की बर्फीली चोटी पर विजय का झंडा लहराया था। पूरा देश आज शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। कारगिल विजय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और शौर्य का प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर हम उन वीरों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने पराक्रम से यह ऐतिहासिक विजय संभव की।

केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा ने कहा कारगिल युद्ध की शुरुआत 1999 में मई के महीने में हुई थी। पाकिस्तानी घुसपैठियों ने अवैध तरीके से नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय पोस्टों पर कब्जा कर लिया था। जिसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन विजय चलाया गया था। यह युद्ध करीब दो महीने तक चला। भारतीय सेना ने साहस का परिचय देते हुए घुसपैठियों के नापाक इरादों को मिट्टी में मिलाते हुए आज ही के दिन सभी टेक पोस्ट को भारत के नियंत्रण में लिया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यह अवसर हमें मां भारती के उन वीर सपूतों के अप्रतिम साहस और शौर्य का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. मातृभूमि के लिए मर-मिटने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, ब्लॉक प्रमुख गड्ढो देवी, सतेंद्र पाल सिंह, विजयरत्न फौजी, अमित पाठक, दीपमाला गोयल, अमिता उपाध्याय, किशन चंद्र शर्मा, बुधपाल सिंह, सीमा राठौर, वीरेंद्र राजपूत, हर्ष राजपूत उपस्थित रहे।

Oplus_131072
Независимо дали сте опитен готвач или начинаещ, в кухнята винаги има място за нови идеи и хитрости. Лесни рецепти и съвети за приготвяне на вкусни ястия могат да направят готвенето истинско удоволствие. А ако сте любители на градинарството, полезни статии за отглеждане на зеленчуци и плодове ще ви вдъхновят да създадете собствена градина. С малко креативност и желание, можете да превърнете ежедневието си в по-вкусно и цветно приключение. Експерти призовават да се В градината всяка капка вода е ценна, затова е добре да знаеш как да я използваш разумно. Можеш да събираш дъждовна вода в бидони или да инсталираш капково напояване, което ще спести ресурси и време. В кухнята пък, опитай да добавиш пресни подправки от градината в любимите си ястия – те придават уникален вкус и аромат. Не забравяй, че малките трикове в ежедневието могат да направят голяма разлика!