जिलाधिकारी ने NCAP की समीक्षा बैठक की, वायु गुणवत्ता सुधार में बरेली 7वें स्थान पर

बरेली, 23 सितम्बर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में बताया गया कि NCAP के अन्तर्गत किए गए प्रयासों से बरेली की वायु गुणवत्ता में 20 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया है और इस आधार पर बरेली जनपद देशभर में 7वें स्थान पर है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु वृक्षारोपण, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क किनारे धूल नियंत्रण, पुराने वाहनों पर निगरानी और जनजागरूकता जैसे कार्यों को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

सौंदर्यीकरण कार्य
शहर के 10 प्रमुख चौराहों – सैटेलाइट, श्यामगंज, बीसलपुर, डेलापीर/सौ फुटा, चौपला, चौकी चौराहा, नावेल्टी, बरेली कॉलेज, मिनी बाईपास व ईट पजाया चौराहों पर सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त मिनी बाईपास से झुमका तिराहा, बदायूं ओवरब्रिज, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन रोड व अन्य मार्गों पर प्लांटेशन, ब्यूटीफिकेशन, इंटरलॉकिंग और सीसी रोड निर्माण के कार्य होंगे।

महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट
जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि महिलाओं की सुविधा हेतु शहर में अच्छे और साफ-सुथरे पिंक टॉयलेट बनाए जाएं।

उन्होंने संबंधित विभागों को मिलकर शहर के सौंदर्यीकरण की एकीकृत कार्ययोजना बनाने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ogni sera il profumo della carne in cucina invita a riscoprire gesti semplici e ingredienti scelti. Le ricette di MEAT TO mostrano come nascano piatti equilibrati: vale la pena approfondirne i segreti. L'aglio arrosto rende il purè vellutato Quasi tutti sbagliano a cuocere la carne appena tolta dal frigo: lasciarla riposare cambia tutto. Le ricette di MEAT TO partono da qui.