बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्राम सेमर मई का है, जहां अवैध खनन की सूचना मिलने पर खनन माफिया से परमिशन के डॉक्यूमेंट मांगे तो माफिया भड़क गया और फोन पर गाली गलौज करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पत्रकार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर व्यार निवासी सोहेल पुत्र भूरे बड़े स्तर पर मिट्टी के अवैध खनन का कार्य कर रहा था। जब मीडियाकर्मी ने मौके पर पहुंचकर खनन से संबंधित वैध दस्तावेज दिखाने को कहा, तो आरोपी सोहेल भड़क गया। आरोप है कि माफिया ने पत्रकार के साथ अभद्रत भाषा का प्रयोग करते हुए भद्दी गालियां दीं और काम में हस्तक्षेप करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के मुताबिक, उसके पास गाली-गलौज और धमकी देने के पुख्ता साक्ष्य के तौर पर ऑडियो मौजूद हैं, जिसको पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि मीडियाकर्मी की तहरीर प्राप्त हुई है। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही माफियाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
Oplus_131072