कुंवर गांव । फेसबुक पर गांव के ही कोटेदार को गालियां देने अपशब्द कहने एक युवक को महंगा पड़ गया पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव असिर्स निवासी भाजपा समर्थित कोटेदार द्रुगपाल उर्फ पप्पू ने मंगलवार को थाने तहरीर देकर बताया कि गांव का आर्येंद्र यादव पुत्र संजय यादव दबंग किस्म का व्यक्ति है वह कोटेदार से आए दिन झगड़ा करना चाहता है गांव में गालियां देता रहता है। उसने फेसबुक आईडी के माध्यम से भी कोटेदार को अपमानजनक शब्द कहे व गंदी गालियां देकर होश में रहने की धमकी दी लिखा ‘कि पप्पू कोटेदार होश की दवा खाओ ज्यादा बेहोशी ठीक नहीं इसे चैलेंज या वार्निंग समझ लेना मैं समाजवादी पार्टी का था और हूं किसी को साक्ष्य देने की जरूरत नहीं,
इस पर पुलिस युवक आर्येंद्र यादव के खिलाफ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

You missed