तीन नामाकंन पत्रों की विक्री, दो नामाकंन पत्र जमा।

दातागंज (बदायूं)। तहसील बार वेलफेयर एसोसियशेन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी मुख्य चुनाव अधिकारी बाबूराम सहायक चुनाव अधिकारी उमेश चंद्र सक्सेना व सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया दातागंज वार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की घोषणा के अनुसार पर्चा खरीदने एवं जमा करने के लिए 22,23 मार्च निर्धारित की है। 24 मार्च को नामाकंन जांच उपरान्त लिस्ट चिपका दी जायेगी। 25 मार्च को शाम 4 वजे तक नामाकंन पत्र की वापिसी 26,27,28,29,30 मार्च तक प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार करेगें 31 मार्च को 11 वजे से 4 वजे तक मतदान उसके तुरन्त वाद मतपत्रों की गणना उपरान्त विजयी प्रत्यासियों की घोषणा की जायेगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की घोषणा की तिथि वाद में घोषित की जायेगी।

पहले दिन तीन नामाकंन पत्र विके जिसमें दो प्रत्याशी

आर्येन्द्र मोहन सक्सेना अध्यक्ष एवं अशोक कुमार शाक्य सामान्य सचिव के लिए अपने पर्चे भी जमा कर दिये। वही दिनेश कठेरिया ने कोषाध्यक्ष के लिये नामाकंन पत्र खरीदा लेकिन जमा नहीं किया आखिरी दिन बुधवार को अधिक सख्यां में नामाकंन पत्र विकने एवं जमा होंने की सम्भावना है चुनाव का डंका बजते ही तहसील में हलचल का बाजार गर्म होनें लगा वहीं अधिवक्ताओं को अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए भी लोग उत्साहित करते नजर आये इस वार मामला दिलचस्प होनें की सम्भावना है।

रिपोर्टर – राजेन्द्र कुमार