बदायूं । सूचना कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में तहसील समन्वयक तहसील बदायूं राम लखन के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी विकास खंड कादर चौक (बदायूं) के कार्यालय पर सत्याग्रह कर सुचना कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट अधिकारियों की सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए राष्ट्र राग “”रघुपति राघव राजा राम………”” का कीर्तन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी को सौंपा।

इस अवसर पर विचार वयक्त करते हुए केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल ने कहा कि अधिकारी निर्धारित अवधि में जनता से नहीं मिलते हैं तथा सीयूजी मोबाइल नंबर पर नागरिकों से संवाद नहीं करते हैं l सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 का अनुपालन नहीं किया गया है। एवं जनहित गारंटी कानून की उपेक्षा की जा रही है।

तहसील समन्वयक राम लखन ने कहा कि विकासखंड इकाई को सक्रिय बनाने हेतु प्रत्येक विकास खंड में खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी अवर अभियंता के पदों पर नियुक्ति के साथ ही सभी स्वीकृत पद भरे जाने की जरूरत है। मनरेगा के अंतर्गत कृषको की भूमि पर बलपूर्वक अवैध रूप से कब्जा करके कृषकों की सहमति के बिना तथा अधिग्रहण किए बिना उनकी भूमि पर निर्माण कार्य कर कृषकों को हानि पहुचाई जा रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से राम लखन, नीरज कुमार, सुमित कुमार, अजय पाल, मोरपाल, पप्पू, श्रीराम, देवेश आदि उपस्थित रहे।

You missed

Ko se jeseni ohladi, telo bolj ceni tople jedi iz sezonskih sestavin, ki nasitijo brez odvečnih kalorij. To temo je vredno podrobneje raziskati. drobni koraki za zamrzovanje med vlaganjem in Majhna skrivnost, ki jo pogosto spregledamo, je steblo peteršilja: drobno sesekljano doda juhi svežino in poskrbi za manj odpadkov.