रिपोर्टर – विवेक गुप्ता उझानी

उझानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत SHO विशाल प्रताप सिंह मय उ0 नि0 श्री दिगम्बर सिंह व उ0 नि0 श्री रामेन्द्र सिंह मय हमराही पुलिस बल के सहसवान तिराहा कस्वा उझानी में रात्रि वाहन चैकिंग के दौरान सहसवान की तरफ से दो कार स्विफ्ट डिजायर नं. DL 5 CJ 8586 एवं एसेन्ट नं. DL 4 CND 7420 आती दिखाई दी। उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों कार चालक हम पुलिस वालों को देखकर अपनी अपनी कार को पीछे मोड़ने लगे। शक होने पर उ0नि0 श्री रामेन्द्र सिंह, कां0 1858 शुभम चौहान कां0 1605 सचिन कुमार ने दौडकर सहसवान को जाने बाली सडक पर दोनों कारों को आगे से घेर लिया। जिसपर दोनों कारों में चालक की सीट पर बैठे व्यक्तियो ने कारो से उतरकर एक स्वर में कहा कि पुलिस ने घेर लिया है, पुलिस को गोली मारो नही तो पकडे जायेंगे कहते हुए दोनों ने अपनी अपनी अण्टी में घुसे तमचों को निकाला और जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किये जिसमें एक व्यक्ति द्वारा किया गया फायर मिस हो गया तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा किया गया फायर उ0नि0 श्री रामेन्द्र सिंह के कान के पास से निकल गया। जिसपर सभी पुलिसवालों द्वारा दोनो व्यक्तियों को संभलने का मौका दिये बिना एकदम घेरघोटकर आवश्यक बल प्रयोगकर तिराहा से सहसवान की तरफ करीब 70 कदम की दूरी पर पकड लिया।

स्विफ्ट डिजायर नं. DL 5 CJ 8586 को चला रहे अभियुक्त राशिद पुत्र मो0 हनीफ नि0 नदायल थाना सहसवान जनपद बदायूँ के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुए तथा कार एसैण्ट रंगं सिलेटी नं0 DL 4 CND 7420 को चलाने वाले अभियुक्त शारिक पुत्र यूनुस निवासी छगनपुर अब्दुलपुर थाना मुजरिया जनपद बदायूँ के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व नाल में फँसा एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा पहने पैंट की बायी जेब से एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। राशिद व शारिक ने बताया कि हम सड़क के किनारे खड़े वाहनों को चुराकर ले जाते हैं और रुद्रपुर में जाकर बेच देते हैं। ये दोनों कार हमने दिल्ली से चोरी की हैं।

दोनों मुल्जिमान ने यह भी बताया कि लगभग डेढ महीने पहले सहसवान से एक ट्रक व एक गाड़ी टाटा 1109 LPT को चोरी किया था जिसे रुद्रपुर में इन्तखाव मियां को 1,50000 हजार रुपये में बेचा था। आज इन्तखाव को चोरी की कार बेचने आये हैं। इन्तखाव मियां अपने अन्य साथियों के साथ कस्वा उझानी में गाडी खरीदने के लिए रैनबसेरा तिराहे के पास रुके हुए है। दोनो अभियुक्तो राशिद व शारिक को साथ लेकर अभि0 गण के बताये अनुसार रैनबसेरा ढावा के सामने पहुँचे तथा अभि0 राशिद व शारिक ने सामने मंदिर के पास जो पीले रंग का ट्रक की तरफ इशारा करके बताया कि यह सहसवान से चोरी किया हुआ ट्रक है। इसी ट्रक से इन्तखाव अपने साथियों के साथ आया है। पुलिस वालों ने ट्रक नजदीक पहुँचे तो ट्रक में चालक सीट पर बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर ट्रक से कूदकर जंगल की तरफ भाग गया जिसका पीछा उ0नि0 श्री रामेन्द्र सिंह व कां0 1858 शुभम चौहान ने किया किन्तु रात्रि का अंधेरा व दूरी अधिक होने के कारण पकडा नहीं जा सके । ट्रक में बैठ दो व्यक्तियों को क्रमशः 1. इन्तखाव पुत्र रहीश मियां नि0 वार्ड नं0 21 नई वस्ती भूतबंगला थाना कोतवाली रुद्रपुर जिला ऊधमसिह नगर 2. नाजिम अली पुत्र तस्लीम अली नि0 सीर गौटिया थाना कोतवाली रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर को प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस फोर्स की मदद से पकड लिया।

इन्तखाव व नाजिम ने ट्रक नं0 यू0पी0 81 बी0टी0 1373 के बारे में बताया कि राशिद व शारिक ने हमें डेढ लाख रुपये में व गाड़ी टाटा 1109 LPT को 70000 रूपये मे रुद्रपुर में बेचा था जिसे हम दोनों ने मौके से भागे आरिफ पुत्र मो0 नवी नि0 आजाद नगर टांडा थाना टांडा जिला रामपुर को ट्रक 2,20000 हजार रुपये में व गाड़ी टाटा 1109 LPT को 130,000/- रूपये में बेचा था आज राशिद व शारिक ने हमें यहां पर कार का सौदा करने के लिये बुलाया था तो हम दोनों आरिफ को लेकर ट्रक से आये है कि आपने हम दोनो को ट्रक नं0 यू0पी0 81 बी0टी0 1373 सहित पकड लिया। आरिफ मौके से भाग गया है। गाड़ी टाटा 1109 LPT के सम्बन्ध जानकारी आरिफ को ही है हमने उसी को बेची थी।

उक्त के सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु.अ.सं. 268/2021 धारा 307(पु.मु.)/411/413/420/467/468/471 IPC व 41/102 CRPC बनाम 1. राशिद पुत्र मौ0 हनीफ नि0 नदायल थाना सहसवान जनपद बदायूँ, 2. शारिक पुत्र यूनुस नि0 छगनपुर अब्दुलपुर थाना मुजरिया जनपद बदायूँ, व 3. इन्तखाव मियां पुत्र रहीश मियां नि0 वार्ड नं0 21 नई बस्ती भूतबंगला थाना कोतवाली रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर , 4. नाजिम अली पुत्र तसलीम अली नि0 सीर गौटिया थाना कोतवाली रुद्रपुर जिला उधमसिंहनगर, 5. आरिफ पुत्र मौ0 नवी नि0 आजाद नगर थाना टाण्डा जिला रामपुर व मु0अ0सं0 269/21 धारा 3/25 एक्ट बनाम राशिद उपरोक्त तथा मु0अ0सं0 270/21 धारा 3/25 एक्ट बनाम शारिक उपरोक्त पंजीकृत कर मुल्जिमान को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता व आपराधिक इतिहास –

  1. राशिद पुत्र मौ0 हनीफ नि0 नदायल थाना सहसवान जनपद बदायूँ
    आपराधिक इतिहास

a. मु.अ.सं. 268/2021 धारा 307(पु.मु.)/411/413/420/467/468/471 IPC व 41/102 CRPC थाना उझानी

b. मु0अ0सं0 269/21 धारा 3/25 एक्ट थाना उझानी

c. मु0अ0सं0 247/21 धारा 379 IPC थाना सहसवान

d. मु0अ0सं0 158/21 धारा 379/ 411 IPC थाना सहसवान

e. मु.अ.सं. 81/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना उझानी

f. मु.अ.सं. 505/18 धारा 60/72 EX ACT, 420/ 467/ 468/ 471 IPC थाना उझानी

g. मु.अ.सं. 1343/16 धारा 406 IPC थाना सिहानीगेट, गाजियाबाद

h. मु.अ.सं. 1355/16 धारा 4/25 A Act थाना सिहानीगेट, गाजियाबाद

  1. शारिक पुत्र यूनुस नि0 छगनपुर अब्दुलपुर थाना मुजरिया जनपद बदायूँ
    आपराधिक इतिहास

a. मु.अ.सं. 268/2021 धारा 307(पु.मु.)/411/413/420/467/468/471 IPC व 41/102 CRPC थाना उझानी

b. मु0अ0सं0 270/21 धारा 3/25 एक्ट थाना उझानी

c. मु0अ0सं0 247/21 धारा 379 IPC थाना सहसवान

d. मु0अ0सं0 158/21 धारा 379/ 411 IPC थाना सहसवान

  1. इन्तखाव मियां पुत्र रहीश मियां नि0 वार्ड नं0 21 नई बस्ती भूतबंगला थाना कोतवाली रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर
    आपराधिक इतिहास

a. मु.अ.सं. 268/2021 धारा 307(पु.मु.)/411/413/420/467/468/471 IPC व 41/102 CRPC थाना उझानी

b. मु0अ0सं0 158/21 धारा 379/ 411 IPC थाना सहसवान

  1. नाजिम अली पुत्र तसलीम अली नि0 सीर गौटिया थाना कोतवाली रुद्रपुर जिला उधमसिंहनगर
    आपराधिक इतिहास –

a. मु.अ.सं. 268/2021 धारा 307(पु.मु.)/411/413/420/467/468/471 IPC व 41/102 CRPC थाना उझानी

b. मु0अ0सं0 158/21 धारा 379/ 411 IPC थाना सहसवान

फरार अभियुक्त का नाम पता

  1. आरिफ पुत्र मौ0 नवी नि0 आजाद नगर थाना टाण्डा जिला रामपुर
    आपराधिक इतिहास –

a. मु.अ.सं. 268/2021 धारा 307(पु.मु.)/411/413/420/467/468/471 IPC व 41/102 CRPC थाना उझानी

b. मु0अ0सं0 247/21 धारा 379 IPC थाना सहसवान

बरामदगी –

  1. दो अदद तमंचा 315 बोर नाजायज चालू हालत में व 03 अदद कारतूस जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस
  2. स्विफ्ट कार रंग सफेद जिसपर नम्बर प्लेट DL 5 CJ 8586 असली नं0 HR16P7902
  3. एक एसैण्ट कार सिलेटी कलर नं. DL 4 CND 7420
  4. ट्रक नं0 यू0पी0 81 बी0टी0 1373

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. SHO विशाल प्रताप सिंह थाना उझानी, बदायूँ
  2. उ0 नि0 श्री दिगम्बर सिंह थाना उझानी, बदायूँ
  3. उ0 नि0 श्री रामेन्द्र सिंह थाना उझानी, बदायूँ
  4. कां0 1334 प्रबीण कुमार थाना उझानी, बदायूँ
  5. कां0 1325 बन्टू सिंह थाना उझानी, बदायूँ
  6. कां0 1858 शुभम चौहान थाना उझानी, बदायूँ
  7. कां0 1605 सचिन कुमार थाना उझानी, बदायूँ
Hľadáte praktické tipy na zlepšenie svojho varenia alebo starostlivosti o záhradu? Na našej stránke nájdete množstvo užitočných článkov, ktoré vám pomôžu v kuchyni aj na záhrade. Od jednoduchých receptov po efektívne metódy pestovania zeleniny, každý si nájde to svoje. Nechajte sa inšpirovať a objavte nové triky, ktoré uľahčia váš každodenný život. Prečo sa Majhne posode za uničenje: Kako pridelati papriko v Ako vypestovať obrovský úrodu sladkého reďkovky Viburnum neobvykne zhadzuje listy kvôli napadnutiu čiernymi chrobákmi Pozabljeni način setve kopra za bujne sopke zelenja Skrivna infuzija lupine Zbavte sa Správne jarné zavlažovanie pri koreňoch pre Ena kapljica joda Ak hľadáte osvedčené tipy a triky na zlepšenie vašich kulinárskych zručností alebo starostlivosti o záhradu, ste na správnom mieste. Na našej stránke nájdete množstvo užitočných článkov, ktoré vám pomôžu objaviť nové recepty, zefektívniť varenie a získať cenné rady na pestovanie rastlín. Nezabudnite sa podeliť o svoje vlastné skúsenosti a inšpirácie!