रिपोर्टर- तेजेंदर सागर
कुंवरगांव ।प्रदेश मैं चल रही कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सभी जगह कोविड-19 के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है । जहां सलारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव नंदगांव में स्वास्थय विभाग की टीम ने पहुंचकर कोविड 19 टीकाकरण का कैंप लगाया । जहां गांव के ग्यारह लोगों ने कोरोना वैक्सीन को लगवाया । जहां नवीन स्वास्थ केन्द्र प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश ने गांव के लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि इस कोरोना काल में लाइलाज बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एक वचाव का रास्ता है सभी लोग निशुल्क कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं मास्क का प्रयोग करें । घरों में रहे सुरक्षित रहें । जहां स्वास्थ विभाग की टीम के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश , फार्मासिस्ट डॉक्टर संदीप गुप्ता, अनीता व नवनिर्वाचित प्रधान रामेश्वर , सचिव केशव भारती आदि मौजूद रहे ।