सम्भल। भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी 08, सम्भल में लोकसभा क्षेत्र जय भाजपा, तय भाजपा
सम्भल लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा असमोली के मंडल पंवासा के विभिन्न गांवों साकिनपुर, मल्लाह,

धतरा, निवौरा, रुदायन, लधनपुर, सारंगपुर में आयोजित हुई जन आशीर्वाद यात्रा। संभल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने जनआशीर्वाद यात्रा निकाल कर विभिन्न गांवों में सभा को संबोधित कर

उनका आभार व्यक्त किया। इसी के साथ ग्रामीणों के बीच उपस्थित होकर संभल की खुशहाली के लिए ग्रामीणों से शत प्रतिशत समर्थन एवं सहयोग की अपील की।
परमेश्वर लाल सैनी ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की जीत के बाद संभल विकास की नई

ऊंचाईयों को छूएगा। क्षेत्र की हर समस्या को हल करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।
हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़कर संभल को एक खुशहाल संभल बनाने के लिए संकल्पित रहेगा। इस यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय

उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, विरलेश यादव ब्लॉक प्रमुख हृदेश यादव एवं मंडल अध्यक्ष अवधेश राघव मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

You missed