इस्लामनगर । इस्लामनगर बहजोई मुख्य मार्ग स्थित डीआरपी होटल के निकट बहजोई से इस्लामनगर आ रहे जीजा साले की बाइक फिसल गई। हादसे में दोनो लोग घायल हो गए । राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी परिजन अनान फानन में मौके पर पहुंचे और ई रिक्शा से दोनो घायलों को कस्बा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार उसके बाद एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

थाना इस्लामनगर के मोहल्ला मटिया निवासी चंद्रपाल पुत्र दोजीराम अपने साले उमेश पुत्र ओमकार उम्र 35 वर्ष थाना बिल्सी के गांव फतेहनगला निवासी यह दोनो जीजा साले बाइक द्वारा इस्लामनगर से बहजोई दबाई लेने गए थे। वहां से इस्लामनगर वापस आते समय इनकी बाइक अल्लेहपुर के पास अनियंत्रित होकर फिसल गई । हादसे में फतेहनगला निवासी उमेश बुरी तरह घायल हो गया और कस्बा निवासी चंद्रपाल के हल्की फुल्की चोट लगी है। डॉक्टरों ने उमेश को रेफर कर दिया उसके बाद परिजन उन्हे बरेली ले गए जहां उमेश की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

रिपोर्ट रंजीत कुमार

You missed