Bareilly: Three people died in a horrific collision between two trucks

दो ट्रकों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और एक सहचालक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची police ने शवों को ट्रक से बाहर निकालकर post mortem के लिए भेज दिया है.

बरेली: जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में दो माल वाहक ट्रकों के बीच टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई. इसमें दोनों ट्रकों के चालक और एक सहचालक शामिल है. वहीं, एक युवक घायल हो गया.

सूचना पर पहुंची police ने दोनों ट्रकों के केबिन को काटकर चारों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने दोनों चालकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सहचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान रामपुर के थाना स्वार के विराज खाता निवासी 30 वर्षीय चालक युनुस पुत्र नवाव अली व 28 वर्षीय निराले हसन पुत्र अफसर अली निवासी सेखुपुरा और Shahjahanpur थाना nigohi मोहल्ला खेड़ा निवासी 45 वर्षीय नसीम पुत्र तमीर की मौत हो गई. जबकि इसी मोहल्ला के इरफान पुत्र नवाव अली गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि एक माल वाहक ट्रक उत्तराखंड से बरेली की तरफ जा रहा था. जबकि दूसरा ट्रक bareilly की ओर से रामपुर की ओर लकड़ी लेकर जा रहा था. इस दौरान दोनों ट्रकों में टक्कर हो गई. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया. फिलहाल police ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है.

By Monika

Къде да съхранявате лука, за Кога да сеят краставици през май 2026 г. според Учените назовали продукт, който естествено намалява нивата на