बारादरी में 24 घंटे में 2 हत्याएं हो गर्ईं. एक मामले में कहासुनी के बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला. जिसकी लाश बेड के बॉक्स से सुबह बरामद हुई. वहीं दूसरी हत्या में परिवारिक विवाद में हु
बारादरी में 24 घंटे में 2 हत्याएं हो गर्ईं। एक मामले में कहासुनी के बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला। जिसकी लाश बेड के बॉक्स से सुबह बरामद हुई। वहीं दूसरी हत्या में परिवारिक विवाद में हुई। हजियापुर में साले ने बहनाई के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरा। हजियापुर में मामले में देर रात तक दोनों पक्षों में बातचीत होती रही। जिस वजह से शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं पहुंच सका।

ठेला लगाने को लेकर मारपीट

बिथरी चैनपुर की रामगंगा नगर कालोनी का रहने वाला अरविंद शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा सेटेलाइट पर चने की दाल का ठेला लगाता था। बीते कुछ समय से वह नकटिया पर किराए के मकान में पत्नी अलीशा के साथ रह रहा था। अरविंद के साथ उसका भाई भी सेटेलाइट पर ही ठेला लगाता था। सेटरडे की शाम उसका राजू और विशाल अन्य से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित शराब कैंटीन संचालक के करीबी है। इस लिए वह भी मौके पर पहुंच गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव करा दिया था। इसके बाद से ही आरोपित अरविंद को लगातार धमका रहे थे।

बड़े भाई को घर भेजा

मृतक के बड़े भाई अरूण ने बताया कि रात होने पर दोनों भाई घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मौके पर कैंटीन का ठेकेदार अशोक कुमार पहुंचा। जहां उसने अरुण को जाने को कहा। जबकि अरविंद को सेटेलाइट पर ही रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपित अरविंद और एक अन्य को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ पीलीभीत रोड स्थित तिरंगा होटल के पास एक घर में ले गए। जहां आरोपितों ने अरविंद और एक अन्य की जमकर पिटाई लगाई।

बेड के बॉक्स में सब रख कर सोता रहा उसके ऊपर


मारपीट के दौरान एक युवक तो मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। जबकि अरविंद फंस गया। अरविंद को आरोपितों ने बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद उसे बिस्तर में लपेटकर बेड के बॉक्स में बंद कर दिया। इस दौरान मौके से फरार हुए युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की इस दौरान युवक का शव घर में पड़े बेड के बॉक्स से बरामद हुआ।

गोली लगने की दी थी सूचना

मृतक के भाई अरुण ने बताया कि सुबह उसके पास ठेकेदार अशोक का फोन पहुंचा। उसने बताय कि अरविंद की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव सेटेलाइट पर पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी परिजन मौके पर पहुंच। जहां मृतक की मां ने अशोक से बातचीत करने की कोशिश की। पता चला कि अशोक मौके से फरार हो है। इस दौरान परिजनों को पता चला बेटे का शव तिरंगा होटल के पास एक घर से बरामद हुआ है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां ने कैंटीन संचालक पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। चर्चा कि पुलिस इस मामले में आज खुलासा कर सकती है।

बारादरी थाने में दूसरी हत्या,साले ने किया बहनाई का कल्त.. सनसनी।

बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले मो। राशिद खान पुत्र स्व। रईस अहमद खान ने बताया कि उसका भाई जाकिर अहमद खान अपनी बीमार सास को देखने के लिए पत्नी बेबी के साथ ससुराल गया था। इस दौरान उकसा साले सईद खान पुत्र बेचन खान से उसका विवाद हो गया था। इस दौरान आरेापित ने छुरे से बहनाई पर हमला कर दिया। हमले में जाकिर बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

15 साल से मान रहा था रंजिश

..
बता दें कि जाकिर अहमद ने करीब 15 साल पहले आरोपित सईद खान की बहन बेबी से लव मैरिज की थी। इसके बाद से ही सईद जाकिर से रंजिश मानता था। इसी वजह से जाकिर अपनी ससुराल नहीं जाता था। लेकिन जाकिर की सास की तबियत खराब थी। जिस वजह से संडे की दोपहर करीब देढ बजे वह अपनी ससुराल गया था। जहां घर में जाकिर को देखकर सईद आग बबूला हो गया। इस दौरान उसे चाकू से हमला कर दिया।
अस्पताल में हंगामा

जाकिर अहमद पर हमले और उसके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पर उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां दोनों के परिजनों के बीच में टकराव हो गया। किसी तरह से लोगों को अलग किया। इस दौरान जाकिर की मौत की खबर पर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। घटना की जानकारी पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

देर रात तक होती रही दोनों पक्षों में समझौते की बात


जाकिर अहमद की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी। लेकिन परिजनों ने कार्रवाई करने से रोक दिया। दोनों ही पक्षों में देर रात तक समझौते को लेकर बातचीत जारी रही। यहीं वजह है कि देर रात तक मृतक का शव न तो पोस्टमार्टम पर पहुंचा और नहीं जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव पहुंचा।

Hľadáte praktické tipy na zlepšenie svojho varenia alebo starostlivosti o záhradu? Na našej stránke nájdete množstvo užitočných článkov, ktoré vám pomôžu v kuchyni aj na záhrade. Od jednoduchých receptov po efektívne metódy pestovania zeleniny, každý si nájde to svoje. Nechajte sa inšpirovať a objavte nové triky, ktoré uľahčia váš každodenný život. 10 najväčších chýb Ovsené kozmičky vs. proso: Ti paradizniki, Prečo sa trasieme pred dôležitými udalosťami a ako zvládnuť nervozitu Jednoduché tipy, ako sa zbaviť Milijonarji: Ljudje rojeni na teh Cesen bo Zbavte sa múch v kuchyni s týmto jednoduchým prostriedkom a Program dostupných liekov: Aké ďalšie lieky Rekordná letina paradajníka: Ak hľadáte osvedčené tipy a triky na zlepšenie vašich kulinárskych zručností alebo starostlivosti o záhradu, ste na správnom mieste. Na našej stránke nájdete množstvo užitočných článkov, ktoré vám pomôžu objaviť nové recepty, zefektívniť varenie a získať cenné rady na pestovanie rastlín. Nezabudnite sa podeliť o svoje vlastné skúsenosti a inšpirácie!