Oplus_131072

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के तकिया बाजार में आज दिनांक 24.09.2026 को लगी पशु पैठ के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक कैंटर चालक पुलिस को चकमा देकर कैंटर लेकर फरार हो गया।

आज पशु पैठ की सुरक्षा के लिए थाना सहसवान से पुलिस टीम ड्यूटी पर मौजूद थी। पैठ के दौरान व्यापारी नियमानुसार पशुओं को वाहनों में भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान कुछ पशु प्रेमी और हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाने लगे, जिससे मौके पर भीड़ लग गई।

वीडियो बनता देख कैंटर संख्या UP81FT3389 के चालक ने घबराहट में अपना कैंटर तेज गति से भगाकर ले जाने लगा। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया।

इस संबंध में कांस्टेबल की तहरीर पर थाना सहसवान पर धारा 281 BNS के तहत अज्ञात चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने कैंटर की तलाश शुरू कर दी है और मामले की विवेचना की जा रही है।