प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : गीता शाक्य
अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें कार्यकर्ता : गीता शाक्य
बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक को राज्यसभा सांसद/प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य, जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा तथा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।

राज्यसभा सांसद/प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य ने कहा भाजपा को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों को समझते हुए पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूरा करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक डबल इंजन सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाने का कार्य किया जाए। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने बात करी।
जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा भाजपा में प्रत्येक पदाधिकारी की अपनी जिम्मेदारी और भूमिका निर्धारित है। सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय के साथ भाजपा के कार्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पार्टी की मजबूती और विजय के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को निरंतर सक्रिय रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति का वाहक है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए पूरी सक्रियता से कार्य करें और पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।