बदायूं सहसवान बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई और इसी के साथ ही आचार संहिता लगा दी गई आचार संहिता लगते नगर पालिका परिषद सहसवान अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार के निर्देशन पर सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां के नेतृत्व में सार्वजनिक व सरकारी स्थानों पर लगे सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग पोस्टर उतारना शुरू कर दिए गए और उन्हें उतार कर नगरपालिका में रख दिया गया है डॉ राजेश कुमार कहा की चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है अब किसी भी राजनीतिक दल पर प्रत्याशी को किसी भी सार्वजनिक व सरकारी स्थान पर होर्डिंग व पोस्टर नहीं लगा सकते अगर कोई भी प्रत्याशी ऐसा करता है तो उस पर नगर पालिका द्वारा दंड के साथ-साथ उचित कार्रवाई भी की जाएगी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां ने बताया की नगर में बाकी जगह लगे होर्डिंग व पोस्टर को कल हटा दिया जाएगा।
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

You missed