ARTO मनोज सिंह,RI मानवेन्द्र प्रताप सिंह व PTO आरिफ खान द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मनोज सिंह ने बताया कि डी0टी0आई0 बरेली में दिव्यांगजनों हेतु विशेष रूप से निर्मित अडॉप्टेड वाहन हेतु प्राप्त करने वाले ड्राइविंग लाइसेन्स एवं ऐसे वाहनों पर सरकार द्वारा दी जा रही रोड टैक्स की छूट के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा यह भी बताया गया कि किसी वाहन को किस प्रकार अडॉप्टेड वहीकल में परिवर्तित किया जा सकता है। मो0 आरिफ खां यात्रीकर अधिकारी द्वारा उपस्थित दिव्यांगजनों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया

इस कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन अधिकारी योगेश पाण्डेय,मनोज सिंह,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), पीटीओ मो0 आरिफ खां, आर0आई0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

You missed