इस्लामनगर।ओरछी आज गुरुवार दोपहर को कोल्ड स्टोर की छत अचानक ढह गई हादसे में करीब 30 से 40 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई है। जेसीबी की मदद द्वारा मलबे को हटाया जा रहा है। घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी की है। जानकारी के मुताबिक कोल्ड स्टोर कई साल पुराना था छत काफी लंबी थी।गुरुवार को यहां पर आलू को रखने का काम चल रहा था। इस दौरान करीब 40 लोग किसान व मजदूर मौजूद थे। बताया जा रहा है। इसी दौरान छत ढह गई जेसीबी और बुलडोजर से मलवा हटाया जा रहा है।

वही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया है। वहीं भारी तादाद में पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया है। जेसीबी मशीनों के द्वारा बचाव कार्य चलाया जा रहा है वही इतनी बड़ी घटना को लेकर हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है।

You missed