सम्भल। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश’ के उपलक्ष्य में दैनिक जागरण के तत्वाधान में बलिदानियों को नमन करते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल व पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत के नेतृत्व में बहजोई स्थित इस्लामनगर चौराहे से अमृत कलश यात्रा तिरंगा रैली का आयोजन

किया गया। जो कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई पर जाकर संपन्न हुई। तत्पश्चात माननीय माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश, विधायक 31,चंदौसी विधानसभा एवम पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब देवी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट

सभागार बहजोई के प्रांगण में शहीदों को नमन करते हुए बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा स्कूली छात्र-छात्राओं व सम्मानित व्यक्तियों को संबोधित किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक

सम्भल द्वारा पुष्प अर्पित किये गये तथा माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश महोदया द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण पर आमजन में हरियाली का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट

Ako správne starať o jahody počas aktívneho kvitnutia