बदायूं।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं तथा ब्राह्मण शक्ति संघ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन एवं ब्रद्ध जनों का सम्मान समारोह मुरादाबाद बाई पास कान्हा विहार (राधा महल) चंदौसी में सम्पन्न हुआ। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप मुरादाबाद मण्डल एवम बरेली मंडल क्षेत्र से सम्मानित ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकरी तथा सम्मानित ब्राह्मण बंधुओं ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य आरपी मिश्रा ने की एवं संचालन गुरुदत्त शर्मा ने किया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र,विवेक मिश्रा,अभिनव शर्मा,सतीश शर्मा, डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा, अनिल शर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण से सद्भावना सम्मेलन का शुभारम्भ किया। तदोपरांत पंडित ऋतु पर्ण ने सरस्वती मंत्रोच्चारण किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों की एकजुटता से कई संघर्षों में हम सबने विजय हासिल की है आदिकाल से ब्राह्मणों ने भारतीय संस्कृति एवम संस्कारों की रक्षा करते हुए सर्व समाज को दिशा प्रदान की। इस समय संघे शक्ति कलियुगो की आवश्यकता है क्योंकि देश में प्रजातंत्र नहीं बल्कि लोकतंत्र है राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिश्रा जी ने कहा 10 फरवरी सन 2023 को पीड़ित ब्राह्मण परिवार प्रशांत वशिष्ठ जिसका न्यायालय में मकान विवाद का प्रकरण चल रहा है लेकिन तत्कालीन उप जिलाधिकारी के आदेश पर वर्तमान उप जिलाधिकारी रामकेश धामा ने भू माफियाओं से सांठगांठ कर आनन-फानन में जर्जर मकान कहकर पुलिस फोर्स के साथ नगर पालिका ने ध्वस्त करा दिया। जिस पर सभी ब्राह्मण संगठन परिवार को सुरक्षित करने के लिए मुख्य दीवार बनाने में जुट गए सभी ब्राह्मण संगठनों की एकजुटता देख कर मुझे बड़ी प्रसन्नता है पीड़ित परिवार के साथ में मेरा प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है ब्राह्मण सभा के समस्त ब्राह्मण बंधुओं का ब्राह्मण सम्मेलन में स्वागत करता हूं तथा हृदय से आभार प्रकट करता हूं सभी ब्राह्मण संगठनों ने मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया । पीड़ित परिवार के साथ मेरे संगठन के साथ-साथ सभी ब्राह्मण संगठन एवं वृद्ध जन खड़े है । ब्राह्मणों के संघर्ष से पीड़ित ब्राह्मणों की समस्याओं का निवारण हुआ है और इस पीड़ित परिवार की समस्या निपटाने में सभी ब्राह्मण संगठन सक्षम है इसका इतिहास गवाह है मुरादाबाद से आई ब्राह्मण महिला सभा की पदाधिकारी ने कहा आज अद्वितीय सम्मेलन हुआ है ब्राह्मण संगठनों की एकजुटता मैंने पहली बार अपने जीवन में देखी है स्वर्गीय पंडित प्रेम शंकर शर्मा को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य आरपी मिश्र ने कहा मेरी इच्छा है सभी संगठन इसी तरह मिलकर कार्य करें यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज के इतिहास में अविस्मरणीय हुआ है।गुरुदत्त शर्मा ने सभी ब्राह्मणों से पीड़ित परिवार प्रशांत वशिष्ठ के संघर्ष में खड़े होने का आह्वान करते हुए भगवान परशुराम की शपथ दिलाई और आगामी आंदोलन की रणनीति के लिए सभी संगठनों से 28 फरवरी को विचार विमर्श कर घोषणा कर दी जाएगी ।सम्मेलन में सब का आभार प्रकट करते हुए का कहा कि मैं सभी संगठनों का और आए वृद्ध ब्राह्मण बंधुओं का धन्यवाद करता हूं की आज के आयोजन को अभूतपूर्व सफलता प्रदान कर मुझे आशीर्वाद दिया मुरादाबाद से महेश चंद शर्मा, रामभरोसे लाल शर्मा ,संजीव शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा ,,बदायूं से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, उमाकांत शर्मा ,शिवभक्त शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा,अरविंद शर्मा, हरद्वारी लाल मिश्रा, ,अभिनव शर्मा, अविरल शर्मा ,रुदायन से सुरेंद्र शर्मा, बिसौली से ललुआ पंडित , आसफपुर पुर से रवि शर्मा , ललित मोहन शर्मा सच्चिदानंद शर्मा ,सुरेश चंद्र शर्मा, बृजेंद्र प्रसाद तिवारी मुकेश गौड़, निशा कर शर्मा , शालिनी शर्मा ,सरोज शर्मा, विनोद पाराशरी ,मुकेश नंदन शर्मा ,विश्वेश्वर शर्मा ,राम बल्लभ रावत, मनोज शर्मा , विनोद शर्मा ,लोकेंद्र शर्मा ,कृष्ण मुरारी शंखधार ,नत्थू लाल शर्मापूर्व डी आई ओ एस, यज्ञदत्त शर्मा, राजीव लोचन शर्मा ,विवेक शर्मा ,शिवराम वत्स ,सचिन शर्मा, सोनाक्षी शर्मा ,शिवनंदन शर्मा, दिनेश भारद्वाज ,विनीत शर्मा ,सचिन मिश्रा, उमाकांत शर्मा ,अमोल शर्मा, सभी जिला अध्यक्ष, बरेली मंडल और मुरादाबाद मंडल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Пошаговые рецепты, полезные советы и жизненные хаки для удобной жизни – всё это вы найдете на нашем сайте. Мы всегда готовы поделиться самыми вкусными рецептами, интересными идеями для дома, а также полезными статьями о выращивании овощей и фруктов на вашем собственном огороде. Присоединяйтесь к нам и узнавайте много нового каждый день! Как понимание Получите полезные советы и лайфхаки для улучшения вашей повседневной жизни, от кулинарных рецептов до советов по уходу за огородом. Узнайте, как сделать свою жизнь проще и уютнее, благодаря нашим полезным статьям и советам.